फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsp may alliance with congress in uttar pradesh

यूपी में 'हाथी' पर सवार होगी कांग्रेस!

Thu, 09 Jan 2014 11:15 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
bsp may alliance with congress in uttar pradesh

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बसपा में चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर कसरत शुरू गई है।

विज्ञापन


दरअसल, बसपा में मायावती के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाले सतीश चंद्र मिश्र ने इस संदर्भ में तीन जनवरी को कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की है।

लोकसभा की जंग में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मात देने के लिए कांग्रेस के भीतर गठबंधन की संभावनाएं टटोली जा रही हैं।

पहले कांग्रेस से इस गठबंधन को लेकर बसपा इच्छुक नहीं मानी जा रही थी, मगर उत्तर प्रदेश में बदले हालात को देखते हुए बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के बाद गठबंधन की कोशिशें दोनों तरफ से आगे बढ़ी हैं।

भ्रष्टाचार और महंगाई की बदनामी को झेल रही कांग्रेस अब 2014 के आम चुनाव की जंग के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी में शीर्ष स्तर पर राय बनी है कि कांग्रेस को चुनाव पूर्व गठबंधन के विचार को मूर्त रूप देना चाहिए।
विज्ञापन


गठबंधन की संभावनाओं को टटोल रही कांग्रेस की एंटनी समिति में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को कहा कि यूपी में बसपा से गठबंधन दोनों पार्टियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। सूबे में दोनों पार्टियों का दलित-मुस्लिम समीकरण विरोधी दलों को पटखनी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के नेता ने बताया कि सपा के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि मुजफ्फरनगर दंगों और खराब कानून व्यवस्था को लेकर बदनाम सपा सरकार से दूरी बनाना और उसके खिलाफ विरोध की आवाज बुलंद करना ही वहां कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। लिहाजा बसपा से गठबंधन की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने सतीश चंद्र मिश्र की कांग्रेस हाईकमान से तीन जनवरी को हुई मुलाकात की पुष्टि भी की। यह बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है।

पार्टी ने अभी बसपा से गठबंधन करने की इच्छा जताई है। जबकि मिश्र ने कांग्रेस हाईकमान का यह संदेश बसपा सुप्रीमो मायावती को देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed