फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsp leader speech against narendra modi

अब किसने कहा नरेंद्र मोदी को 'जालिम, हैवान और दरिंदा'

Mon, 31 Mar 2014 09:16 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
bsp leader speech against narendra modi

बसपा के मुरादाबाद सीट के प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने रविवार को बढ़ापुर में आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्हें जालिम, हैवान और दरिंदा तक कहा।

विज्ञापन


कुरैशी ने क्षेत्रीय विधायक मो. गाजी और समर्थकों के साथ बढ़ापुर के मुख्य मार्ग पर रोड-शो किया।

जिले के नौमी मोहल्ले में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने की भाजपा की घोषणा देश के लिए बड़ा दुर्भाग्य है।

विज्ञापन

'भाजपा चाहती है, दंगे हों'

bsp leader speech against narendra modi

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को आजाद कराने में हमारे बुजुर्गों ने जान दी और खून-पसीना बहाया। जब हमारे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए खून-पसीना दे रहे थे, तब भाजपा और आरएसएस के लोग अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। उनकी दलाली कर रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि आज भाजपा के लोग चाहते हैं कि देश में सांप्रदायिकता फैले, दंगे हों। उन्होंने कहा बसपा सभी धर्मों का सम्मान कर गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने में विश्वास रखती है। भाजपा सांप्रदायिक माहौल बनाकर प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाना चाहती है, परंतु जनता इनके सपनों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

विधायक मो. गाजी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा की सरकारों ने मुस्लिमों के हित में कोई कार्य नहीं किया। याकूब कुरैशी के समर्थन में हाजी कदीर, हाजी पप्पू, मो. रजी, रोहिताश सैनी, मो. जैद, शाहनवाज, मो. इमरान आदि ने कई गांवों का दौरा कर वोट मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed