फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsp give ticket current mla for uttar pradesh vidhan sabha election 2017

यूपी: मौजूदा विधायकों पर ही दांव आजमाएगी बसपा

Mon, 29 Feb 2016 05:12 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
bsp give ticket current mla for uttar pradesh vidhan sabha election 2017

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन में बसपा सबसे आगे है। पार्टी ने चित्रकूटधाम मंडल की 10 सीटों में आधी से ज्यादा पर प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। अगले महीने तक नामों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो बसपा इस मंडल में अपने मौजूदा विधायकों पर फिर दांव आजमाएगी। बसपा ने पिछले साल ही प्रत्याशियों के चयन की कवायद शुरू कर दी थी। अन्य दलों में प्रत्याशियों के चयन का काम बेहद सुस्त है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि बसपा ने बांदा की सभी चार सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। बांदा सदर में मधुसूदन कुशवाहा प्रत्याशी होंगे। तिंदवारी में जगदीश प्रजापति और नरैनी में मौजूदा विधायक व पार्टी के कोआर्डिनेटर गयाचरण दिनकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं

bsp give ticket current mla for uttar pradesh vidhan sabha election 2017

बेरू सीट पर बसपा यहां से तीन बार विधायक रहे कम्युनिस्ट नेता स्वर्गीय देव कुमार यादव की पुत्रवधू किरन यादव को चुनाव लड़ाएगी। किरन के पति आनंद यादव का पिछले साल आकस्मिक निधन हो गया था। वह भी बसपा नेता थे।

चित्रकूट जिले में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान पटेल की प्रत्याशिता लगभग तय है। इसी जिले की कर्वी सीट से जगदीश प्रसाद गौतम को टिकट मिल सकता है। महोबा सदर में फिलहाल किसी नाम की चर्चा नहीं है।

अलबत्ता चरखारी सीट पर पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया द्वारा टिकट मांगे जाने की चर्चा है। हमीरपुर में पहले संजय दीक्षित को प्रत्याशी बनाने के संकेत थे लेकिन बाद में जितेंद्र मिश्रा का नाम भी चल रहा है। राठ सीट पर पूर्व विधायक अनिल अहिरवार बसपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि इस मामले में बसपा का कोई भी पदाधिकारी या नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed