फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BSNL will give gift from June 15

15 जून से BSNL उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा तोहफा

Wed, 03 Jun 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
BSNL will give gift from June 15

आगामी 15 जून से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को पूरे देश में रोमिंग कॉल की सुविधा मुफ्त मिलेगी। केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। प्रसाद ने कहा कि 15 जून से पूरे देश में बीएसएनएल की रोमिंग फ्री होगी। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने से उपभोक्ता पूर्ण नंबर पोर्टिबिलिटी की सुविधा ले सकेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कॉल ड्रॉप की शिकायत को कम करने के लिए टॉवर लगाने की जरूरत संबंधी बात को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि कॉल ड्रॉप की शिकायत को कम करने की दिशा में नीति बनाई जा रही है। प्रसाद ने बताया कि वित्त वर्ष 2015-16 में 2500 स्थानों पर नए वाई-फाई लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

125 करोड़ में से 100 करोड़ के पास मोबाइल

BSNL will give gift from June 15

संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सालाना प्रदर्शन के जानकारी के दौरान प्रसाद ने बताया कि दूरसंचार टावर से निकलने वाले विकिरण को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है वह ठीक नहीं है। इसके खिलाफ अगर कोई स्पष्ट सबूत है तो वह इस पर सोचेंगे। प्रसाद ने बताया कि स्पेक्ट्रम मामले में वह जून माह के अंत में नई नीति को कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखेंगे। 

प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल व एमटीएनएल के पुनरुत्थान का काम शुरू हो गया है और बीएसएनएल का राजस्व बढ़ना शुरू हो गया है।  प्रसाद ने बताया कि अगले दो-तीन महीनों में 125 करोड़ की आबादी के देश में 100 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन का कनेक्शन होगा। अभी देश में 97.7 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन कनेक्शन और 2.65 करोड़ के पास लैंडलाइन कनेक्शन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed