{"_id":"b602faba87ddaa203d9312eb46c6f537","slug":"bsnl-roaming-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL ने पूरे देश में आज से किया बड़ा बदलाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
BSNL ने पूरे देश में आज से किया बड़ा बदलाव
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jun 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल सोमवार से फ्री रोमिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। अब बीएसएनएल के उपभोक्ता देश भर में बिना रोमिंग शुल्क चुकाए कहीं भी इनकमिंग काल रिसीव कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि अब बीएसएनएल के ग्राहकों को रोमिंग के दौरान अलग-अलग सिम और हैंडसेट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
वे रोमिंग के दौरान बिना कोई शुल्क चुकाए कितनी भी देर बात कर सकते हैं। यह ‘एक देश, एक नंबर’ के सपने के साकार होने जैसा है।
दो जून को टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की थी कि 15 जून से फ्री रोमिंग योजना लागू कर दी जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसे दूरसंचार नियामक ट्राई की ओर से रोमिंग योजना के संबंध में कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल इस योजना की घोषणा संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की सहमति मिलने के बाद कर रहा है। वह खुद दो जून को एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा कर चुके हैं। ट्राई को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मार्च 2015 तक बीएसएनएल के 7.72 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं।