{"_id":"99d5fd3c93f857b85df53ecb34bb9390","slug":"bsnl-gives-independence-day-s-offer-to-mobile-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल यूजर्स को आजादी का तोहफा देगा BSNL","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोबाइल यूजर्स को आजादी का तोहफा देगा BSNL
धर्मशाला/राजेश कुमार शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड 15 अगस्त से अपने उपभोक्ताओं को रोमिंग फ्री डाटा यूज करने की सौगात दे रहा है। टूजी और थ्रीजी दोनों डाटा में उपभोक्ता को कोई रोमिंग नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
पूर्व में उपभोक्ता को बाहरी राज्य में इंटरनेट चलाने पर अतिरिक्त चार्ज पड़ता था। बीएसएनएल डाटा यूज करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात रहेगी।
विज्ञापन
बीएसएनएल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अपने उपभोक्ताओं को यह सुविधा मुहैया करवाएगा। इसके अलावा निगम ने इंटरनेट पैक के रेट में भी भारी कमी की है।
प्रीपेड थ्रीजी प्लान में एक महीने के लिए एक जीबी डाटा जो पहले 250 रुपये में मिलता था, अब 139 रुपये में मिलेगा। पोस्टपेड थ्रीजी प्लान में एक महीने के लिए एक जीबी डाटा जो पहले 220 में मिलता था, अब 125 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रीपेड उपभोक्ता दो पैसे में दस केबी डाटा यूज कर सकेंगे। पोस्टपेड उपभोक्ता एक पैसे में ही दस केबी डाटा प्रयोग कर सकेंगे।
ऐसे में उपभोक्ता बिना इंटरनेट पैक के भी कम पैसों में डाटा यूज कर सकेंगे। यह सभी स्कीमें निगम की ओर से 15 अगस्त से शुरू की जा रही हैं।
अब टूजी में भी थ्रीजी की स्पीड
बीएसएनएल टूजी और थ्रीजी डाटा में भिन्नता को भी खत्म करने जा रहा है।
थ्रीजी हैंडसेट होने पर निगम के टूजी या थ्रीजी किसी भी सिमकार्ड से थ्रीजी की स्पीड से इंटरनेट चलाया जा सकेगा। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को यह सुविधा जल्द ही मुहैया करवाने जा रहा है।
निगम स्वतंत्रता दिवस पर उपभोक्ताओं को यह सौगात देने जा रहा है। 15 अगस्त के बाद निगम के उपभोक्ता इन सभी स्कीमों का लाभ उठा सकेंगे।--जेसी मेनारिया, महाप्रबंधक; बीएसएनएल