BSNL ग्राहकों का होगा जबरदस्त फायदा, जानिए कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के उपभोक्ता अब पहले से अधिक मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग कर सकेंगे। कंपनी अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं को नया रिचार्ज करने पर पिछली बार का बचा हुआ मोबाइल डाटा मौजूदा प्लान में जोड़ कर देगी।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह नई सुविधा सभी जीएसएम 2जी और 3जी प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को देशभर के सभी सर्कलों में मिलेगी।
कंपनी 3जी सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए धीरे-धीरे नए व सबसे सस्ते 3जी इंटरनेट प्लान लाने की योजना बना रही है।
68 रुपये में 1जीबी 3जी मोबाइल डाटा
बीएसएनएल ने हाल ही में 68 रुपये में 1जीबी 3जी मोबाइल डाटा, 10 दिन की वैधता के साथ प्लान जारी किया था। कंपनी का कहना है कि बाजार में इससे पहले कोई भी अन्य ऑपरेटर इतना सस्ता प्लान लेकर नहीं लाया है।
कंपनी के निदेशक एनके गुप्ता ने कहा कि सेवाओं की गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और पारदर्शिता हमें अन्य ऑपरेटरों से अलग बनाती है।