फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsnl customer get benefit in internet data service

BSNL ग्राहकों का होगा जबरदस्त फायदा, जानिए कैसे?

Wed, 20 May 2015 01:08 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
bsnl customer get benefit in internet data service

बीएसएनएल के उपभोक्ता अब पहले से अधिक मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग कर सकेंगे। कंपनी अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं को नया रिचार्ज करने पर पिछली बार का बचा हुआ  मोबाइल डाटा मौजूदा प्लान में जोड़ कर देगी।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह नई सुविधा सभी जीएसएम 2जी और 3जी प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को देशभर के सभी सर्कलों में मिलेगी।

कंपनी 3जी सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए धीरे-धीरे नए व सबसे सस्ते 3जी इंटरनेट प्लान लाने की योजना बना रही है।

68 रुपये में 1जीबी 3जी मोबाइल डाटा

bsnl customer get benefit in internet data service

बीएसएनएल ने हाल ही में 68 रुपये में 1जीबी 3जी मोबाइल डाटा, 10 दिन की वैधता के साथ प्लान जारी किया था। कंपनी का कहना है कि बाजार में इससे पहले कोई भी अन्य ऑपरेटर इतना सस्ता प्लान लेकर नहीं लाया है।

कंपनी के निदेशक एनके गुप्ता ने कहा कि सेवाओं की गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और पारदर्शिता हमें अन्य ऑपरेटरों से अलग बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed