फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BSF making laser wall in Pak border.

पाक सीमा पर ‘लेजर दीवार’ बना रही बीएसएफ

Fri, 26 Dec 2014 01:28 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
BSF making laser wall in Pak border.

पाकिस्तान से लगी सीमा के नदी और पानी भरे इलाकों की निगरानी में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए बीएसएफ ने वहां ‘लेजर दीवार’ बनाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पानी भरे होने के कारण इन इलाकों में बाड़ नहीं लगाए जा सकते। पाकिस्तान के साथ लगने वाली 3323 किमी की सीमा पर निगरानी रखने वाली बीएसएफ ने वैसे इलाकों की निगरानी की अपनी तकनीकी विकसित की है, जहां बाड़ नहीं लगाए जा सकते।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ‘फरहीन लेजर वॉल’ नामक इस तकनीक को बसंतार, बेन नाला, करोल कृष्णा और पालोआ नाला नदी के इलाकों में स्थापित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बाड़ लगाना संभव नहीं

BSF making laser wall in Pak border.

26 सितंबर 2013 को इन्हीं इलाकों से सीमा पार कर भारी हथियारों से लैस आतंकवादी जम्मू के हीरा नगर में एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 10 लोगों की हत्या कर दी थी। इस साल मार्च में तीन आतंकवादियों ने कठुआ जिले में एक जवान और दो लोगों को मार दिया था।

माना जा रहा है कि ये आतंकी भी इन्हीं इलाकों से सीमा पार कर आए थे। लेजर दीवार के लिए सेंसर लगाए जाएंगे जो इन इलाकों में किसी भी तरह की गतिविधि होने पर सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट करेगा।

इसी तरह के एक उपकरण का इस्तेमाल सीमा से लगे इलाकों में गुप्त सुरंगों का पता लगाने में किया जा रहा है। बीएसएफ एक ऐसे राडार का भी परीक्षण कर रही है जो सीमा पर लाइट से बनाई गई लाइन पर किसी तरह की गतिविधि होने की तुरंत जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed