{"_id":"59e08aafa29a3bfd57dde57a6394ae19","slug":"bsf-is-the-biggest-loss-of-this-tragedy-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस हादसे से बीएसएफ को हुआ सबसे बड़ा नुकसान ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इस हादसे से बीएसएफ को हुआ सबसे बड़ा नुकसान
Updated Wed, 23 Dec 2015 03:47 AM IST
विज्ञापन
अपने 10 सबसे अनुभवी तकनीशियनों की दर्दनाक मौत के बाद बीएसएफ की एयर विंग को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। इससे बल के खेमे में एक शून्य उत्पन्न हो गया है, विशेष रूप से देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में तैनात सैनिकों के लिए विशेष रूप से हवाई सहयोग मुहैया कराने के लिए।
विज्ञापन
विमान में सवार तीन अधिकारियों और अन्य तकनीशियनों व इंजीनियरों को बल में हाल ही में शामिल किए गए अत्याधुनिक एमआई17 वी 5 के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
विज्ञापन
बल को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान
बीएसएफ की एयर विंग में छह और हेलीकॉप्टर शामिल किए जाने हैं। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा यह हेलीकॉप्टर मुश्किल सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और आंतरिक सुरक्षा के लिए आवश्यक है। अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को हमने आज खोया है वह अनुभवी थे और उन्हें इन हवाई संपत्तियों की गहरी जानकारी थी।