फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BSF gears up for talk with Pak Rangers

सीमा पर फायरिंग, घुसपैठ के बीच आज BSF की पाक रेंजर्स से वार्ता

Thu, 10 Sep 2015 08:55 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
BSF gears up for talk with Pak Rangers

भारत-पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्तों की राह में आतंकवाद के बाद सीजफायर उल्लंघन और सीमा पार घुसपैठ को दूसरा बड़ा रोड़ा मानता है। बृहस्पतिवार से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के महानिदेशकों (डीजी) की शुरू होने वाली तीन दिवसीय बातचीत में भारत यह मुद्दा प्रमुखता से उठाएगा। इस बातचीत के लिए पाक रेंजर्स की 16 सदस्यों की टीम बुधवार को दिल्ली पहुंची गई।

विज्ञापन


इधर बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने नौर्थ ब्लाक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ बातचीत की तैयारियों की जानकारी दी। इस बातचीत का मुख्य मकसद अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर शांति बहाल करना है। ताकि आगे के उच्चस्तर की बातचीत की जमीन तैयार हो सके। इसके लिए दोनों देशों के सीमा प्रहरी अर्धसैनिक बलों के बीच संवाद के नए रास्ते खोलने पर खास जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पाक रेंजर्स के डीजी मेजर जनरल उमर फारूख बुरकी का उनकी टीम के साथ वाघा बार्डर पर बीएसएफ के अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। फिर अमृतसर से इन्हें बीएसएफ के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। इससे पहले डीजी स्तर के बातचीत 2013 में लाहौर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत के विफल होने और दोनों देशों से दिए जा रहे बयानों से उपजे तनाव के बीच हो रही इस बातचीत से काफी उम्मीदें हैं। अगर यह वार्ता सकारात्मक रहती है तो आगे की वार्ताओं में फंसा पेंच निकल सकता है।

इन मुद्दों पर रहेगी सबकी नजर

BSF gears up for talk with Pak Rangers

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक फायरिंग के दौरान भारत की ओर से सफेद झंडा दिखाने पर भी सीमा पार से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

इसके अलावा स्नाईपर से बीएसएफ के जवानों को सीधा निशाना बनाए जाने और सीमावर्ती इलाकों से गांव वालों की मौत का मुद्दा भी मुख्य एजेंडे में है। दोनों देश आईबी पर साझा और दोस्ताना माहौल में पेट्रोलिंग की व्यवस्था बनाने पर भी बातचीत करेंगे। भारत की ओर से पंजाब से मादक पदार्थों की तस्करी का मामला भी उठेगा।

बातचीत में भारत की ओर से 24 सदस्यों की टीम रहेगी जिसकी अगुवाई बीएसएफ डीजी डी के पाठक करेंगे। इस टीम में गृहमंत्रालय के बार्डर मैनेजमेंट के अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed