फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bsf dg brief home minister rajnath singh on pakistan ceasefire situation.

पाकिस्तान को दिया अब तक का सबसे करारा जवाब: BSF

Tue, 26 Aug 2014 12:23 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bsf dg brief home minister rajnath singh on pakistan ceasefire situation.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग का माकूल जवाब दे रहा है।

विज्ञापन


बीएसएफ महानिदेशक ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीज फायर उल्लंघन का हाल के इतिहास में ऐसा करारा जवाब नहीं दिया गया है। पिछले दो दिनों में भारत की इस भीषण जवाबी कार्रवाई के बाद पाक को शांत हो जाना चाहिए था।

सीमा के उस पास से जान माल के खासे नुकसान की खबर आ रही है। फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान जबतक फायरिंग नहीं रोकता कूटनीतिक या बैक चैनल से कोई बातचीत नहीं होगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि भारत सीमा आपसी बातचीत के लिए पर फ्लैग मीटिंग की मांग करने के साथ आक्रामक जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा। इसके लिए सीमा पर तैनात कमान को खुली छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक की ताजा करतूतों की होगी समीक्षा

Bsf dg brief home minister rajnath singh on pakistan ceasefire situation.

सोमावार को राजनाथ सिंह ने बीएसएफ डीजी डी के पाठक और खुफिया एजेंसी आईबी और रॉ के प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पाकिस्तान के इस ताजा तरतूतों के संभावित कारणों की समीक्षा की गई।

राजनाथ सिंह ने हैरानी जाताई है कि बीएसएफ के माकूल जवाबी कार्रवाई के बावजूद पाक रेंजर फायरिंग क्यूं नहीं रोक रहा। ना ही पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग के लिए तैयार हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इस महौल में पाकिस्तान घुसपैठियों को सीमा पार कराने में कायमयाब नहीं हो पा रहा है। उधर जम्मू के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना पूरी तरह चौकस है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर इस्तीफे के घरेलू दबाव के चलते भी भारत फिलहाल बातचीत संबंधी कोई फैसला नहीं ले रहा है। बीएसएफ के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक शनिवार को बीएसएफ ने पाकिस्तान के 21 बार्डर आउट पोस्ट पर एक साथ कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed