फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bsf decides to procure ground sensors for border

सीमा पर तैनात होगा मजबूत 'सिपाही'

Thu, 07 Nov 2013 08:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Nov 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
bsf decides to procure ground sensors for border

एलओसी पर घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा पर ग्राउंड सेंसर लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसकी मदद से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी तरह की गतिविधियों को पकड़ा जा सकेगा। भारत के पूर्वी और पश्चिमी सेक्टर में यह अपनी तरह का पहला सुरक्षा तंत्र होगा।

गत सितंबर में कठुआ में हुए आतंकी हमले को देखते हुए बीएसएफ ने ‘अन अटेंडेड ग्राउंड सेंसर’ (यूजीएस) नाम के इस उपकरण के लिए औपचारिक आग्रह किया है। इस हमले में सेना और पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


बीएसएफ का मानना है कि यूजीएस से सीमावर्ती चौकियों और घुसपैठ के संभावित रास्तों के बीच अंतराल को कम करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए बिना जवानों की तैनाती किए अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उपकरण 150 से 500 मीटर तक की परिधि में सभी मौसमों में काम कर सकता है। बीएसएफ ने हाल में इस संबंध में दिलचस्पी दिखाई थी।

इसके मुताबिक उपकरण में किसी एक घुसपैठिये या कई घुसपैठियों के ठिकानों के बारे में सटीक सूचना देने की क्षमता होनी चाहिए, ताकि दिन रात निगरानी कैमरों, नियंत्रण और डिस्प्ले यूनिटों का इस्तेमाल कर 24 घंटे निगरानी रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed