{"_id":"0b248bfa7b84acf8d95c5da7fa2513ab","slug":"bsf-caught-spy-on-rajasthan-border-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान बार्डर पर पकड़ा जासूस!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान बार्डर पर पकड़ा जासूस!
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 01 Sep 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने सोमवार को राजस्थान के अनूपगढ़ क्षेत्र स्थित भारत-पाक सीमा पर फेंसिंग के पास घूम रहे व्यक्ति को जासूसी के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी शशांक शेखर ने खुद को विंग कमाण्डर बताया और पोस्टिंग अम्बाला में बताई। आरोपी के जूतों से पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। बीएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया, जहां विभिन्न एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के बीकानेर रेंज आईजी एल.एन. मीणा ने बताया कि अनूपगढ़ सीमा पर बीसएफ के जवानों ने पेट्रोलिंग के समय फेंसिंग के पास घूमते शशांक शेखर को पकड़ा।
आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान घूमने आया हुआ है। संदिग्ध गतिविधियों के चलते बीएसएफ को इस व्यक्ति के जासूस होने की आशंका हुई और उसे पुलिस को सौंप दिया। अब आरोपी से पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। आरोपी की ओर से खुद से बारे में बताई गई जानकारी की पुष्टि करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन