फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bse student lost eye vision in nose operation

लापरवाही: नाक का ऑपरेशन किया, चली गई आंख की रोशनी

Tue, 20 Oct 2015 01:50 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
bse student lost eye vision in nose operation

मेरठ शहर के एक हॉस्पिटल में नाक का ऑपरेशन कराने आई बीएससी की छात्रा आंख की रोशनी गंवा बैठी। छात्रा की आंख की रोशनी चले जाने पर परिवार सदमे में है। सोमवार को छात्रा के  भाई ने नौचंदी थाने में दो चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


बागपत के बसौद गांव निवासी किसान मौसम अली का परिवार शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में रहता है। जबकि बेटी शबनम बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा को नाक की समस्या के चलते डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे गढ़ रोड स्थित सरस्वती हॉस्प्टिल में पांच अक्तूबर को भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि नाक के आपरेशन के दौरान छात्रा की दायीं आंख की रोशनी चली गई। परिजनों ने डॉक्टर से शिकायत की तो उन्हें यह कहकर टरका दिया कि आंख की नसों में सूजन है, सब ठीक हो जाएगा। एक सप्ताह तक आंख से दिखाई नहीं देने पर परिजन छात्रा को एम्स दिल्ली में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आंख की नसें डैमेज हो गई हैं

bse student lost eye vision in nose operation

जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि एक आंख की नसें डैमेज हो गई हैं, जिंदगी में छात्रा को इस आंख से कभी दिखाई नहीं दे सकता। जिसके बाद छात्रा के परिजनों को गहरा झटका लगा।

सोमवार को छात्रा का भाई महबूब परिजनों के साथ नौचंदी थाने पहुंचा और दो डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

जांच के बाद एक आंख की रोशनी गवां बैठी शबनम इस समय सदमे में है कि आखिर उसके साथ क्या हो गया। छात्रा का कहना है कि उसने सोचा था कि वह पढ़ लिखकर कुछ बनेगी, जिसके लिए वह बीएससी की पढ़ाई चुनी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी के सपने टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed