फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bs yeddyurappa intensifies efforts to return to bjp

आडवाणी को एक और झटका देने की तैयारी में राजनाथ

Thu, 19 Sep 2013 09:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
bs yeddyurappa intensifies efforts to return to bjp

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह अब पार्टी के पितामह लालकृष्ण आडवाणी को एक और सियासी झटका देने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


आडवाणी और पार्टी महासचिव अनंत कुमार के तमाम विरोध को दरकिनार कर अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी की मुहिम तेज हो गई है।
विज्ञापन


देखें, मोदी को टोपी नहीं पगड़ी पसंद है
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी और राजनाथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी चाहते हैं। भाजपा ने इस काम का जिम्मा अरुण जेटली को सौंपा है। वैसे येदियुरप्पा खुद भी मोदी के सीधे संपर्क में हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करने के लिए येदियुरप्पा के दूत के तौर पर उनके नजदीकी सहयोगी और पार्षद लेहर सिंह दिल्ली में हैं। सिंह भाजपा के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं और उन्होंने आडवाणी से भी मुलाकात का समय मांगा है।


माना जा रहा है कि येदियुरप्पा भी जल्दी से जल्दी अपनी पार्टी केजेपी का भाजपा में विलय चाहते हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस की तरह उनके विधायक भी कांग्रेस का दामन न थाम लें।

बहरहाल, भाजपा ने तय कर लिया है कि येदियुरप्पा की वापसी कर ली जाए। अब उचित समय का इंतजार हो रहा है।

भाजपा का मानना है कि येदियुरप्पा की वापसी के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी पिछला रिकॉर्ड दोहरा सकती है। हालांकि आडवाणी और अनंत कुमार अब भी येदियुरप्पा की भाजपा वापसी के सख्त खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed