फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BS Yeddyurappa hints at returning to BJP

भाजपा में होगी येदियुरप्पा की वापसी!

Sat, 14 Sep 2013 12:04 PM IST
बेंगलूरू
बेंगलूरू Updated Sat, 14 Sep 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
BS Yeddyurappa hints at returning to BJP

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा में वापसी के संकेत दिए है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी पार्टी केजेपी (कर्नाटक जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेताओं से 18 व 19 सितंबर को विचार-विमर्श करने के बाद वापसी के बारे में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह मोदी के नामांकन का स्वागत करते हैं। वह राजग को मजबूत करने का काम करेंगे।


येदियुरप्पा को खनन घोटाले में रिश्वतखोरी के आरोप में वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया था। पिछले साल उन्होंने भाजपा से अलग होकर केजेपी बनाई थी लेकिन उनकी पार्टी 225 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महज छह सीट ही जीत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से वह भाजपा में वापसी को लेकर कहते रहे हैं कि मोदी की भूमिका तय हो जाने के बाद ही वह इस बारे में निर्णय लेंगे। भाजपा नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा येदियुरप्पा की वापसी के समर्थन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed