{"_id":"19a42d66-2a46-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bs-yeddyurappa-formed-karnataka-jantha-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस येदियुरप्पा ने बनाई कर्नाटक जनता पक्ष","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीएस येदियुरप्पा ने बनाई कर्नाटक जनता पक्ष
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Nov 2012 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा से बगावत करने वाले बीएस येदियुरप्पा ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। टीवी चैनलों के मुताबिक इसका नाम कर्नाटक जनता पक्ष है और इसके अध्यक्ष खुद येदियुरप्पा होंगे। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा है कि येदियुरप्पा जल्द ही राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए रैली करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि नई पार्टी बनने के बाद कर्नाटक की भाजपा सरकार एक गठबंधन सरकार रह जाएगी और नई पार्टी उसे बाहर से समर्थन जारी रखेगी। चूंकि जगदीश शेट्टार सरकार को उन्होंने ही समर्थन दिया था, इसलिए वह सरकार गिराना नहीं चाहते। येदियुरप्पा ने कहा कि अपनी नई पार्टी के गठन को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों के दलित नेताओं से उन्होंने विचार विमर्श किया।
विज्ञापन