{"_id":"a64d712c-4798-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bs-yeddyurappa-dares-bjp-to-sack-13-loyalist-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को निकालकर दिखाए भाजपा: येदियुरप्पा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विधायकों को निकालकर दिखाए भाजपा: येदियुरप्पा
बेलगाम/एजेंसी
Updated Sun, 16 Dec 2012 09:22 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो उन 13 विधायकों को निकालकर दिखाएं जिन्होंने नौ दिसंबर को उनकी नई पार्टी के गठन के मौके पर हावेरी जाकर उनका समर्थन किया था।
विज्ञापन
येदियुरप्पा यहां रविवार को पत्रकारों से हवाई अड्डे पर बात कर रहे थे। संख्या बल कम होने के डर से भाजपा ने 12 दिसंबर को कोर कमेटी की बैठक में इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया था। उस दिन येदियुरप्पा ने ऐलान किया था कि यदि जरूरत हुई तो उनके समर्थक सामूहिक रूप से इस्तीफा करेंगे।
विज्ञापन