फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bs yeddyurappa come back in bjp

लौटकर येदियुरप्पा भाजपा में आए

Mon, 30 Dec 2013 09:10 PM IST
शिमोगा (कर्नाटक)/एजेंसी
शिमोगा (कर्नाटक)/एजेंसी Updated Mon, 30 Dec 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
bs yeddyurappa come back in bjp

महीनों से लगाए जा रहे कयास को खत्म करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी पैतृक पार्टी भाजपा में लौटे जाएंगे।

विज्ञापन


एक साल पहले ही येदियुरप्पा ने भाजपा से अलग होकर कर्नाटक जनता पार्टी (केजीपी) का गठन किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नव वर्ष के पहले सप्ताह में एक अच्छी खबर देंगे। उन्हें पता है कि जिस पार्टी का उन्होंने गठन किया, उनकी अनुपस्थिति के कारण वह प्रभावित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह न केवल अपनी पैतृक पार्टी में वापसी करेंगे बल्कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे राज्य का दौरा भी करेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और येदियुरप्पा दोनों को हुए नुकसान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को पैतृक पार्टी में लाने की कोशिश की जा रही है। राज्य के लिंगायत समुदाय के कद्दावर नेता येदियुरप्पा की नई पार्टी भी चुनाव में कुछ खास नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पार्टी केवल छह सीटों पर विजयी हुई थी। एक दिन पहले ही येदियुरप्पा ने शिमोगा जिले के अपने शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी की एक बैठक में कहा था कि यह केजीपी की अंतिम बैठक हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से उनकी बात हुई और राज्य के नेता उनकी वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed