फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   brutally with a sikh in london

VIDEO: ब्रिटेन में भारतीय से दरिंदगी, वीडियो बनाते रहे लोग

Wed, 01 Apr 2015 12:53 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
brutally with a sikh in london

ब्रिटेन के बर्मिंघम में दिनदहाड़े एक सिख पर कथित तौर पर नस्लीय हमला करने का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो फुटेज में एक सिख को बुरी तरह पीटते दिखाया गया है। पुलिस ने इंटरनेट पर अपलोड इस वीडियो को जब्त कर लिया है। साथ ही पीड़ित से सामने आने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


वीडियो में बर्मिंघम की सड़क पर पीड़ित पर हमलावर घूसों और लात से बुरी तरह पीटता दिखाई दे रहा है, जबकि पीड़ित हमले से अपने चेहरे को बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा घटना स्थल पर काफी लोग जमा हैं, लेकिन कोई भी उसकी सहायता के लिए कोई आगे नहीं आता।
विज्ञापन


वीडियो के दूसरे फुटेज में पीड़ित घायल होने के बाद झुका हुआ दिख रहा है। संदिग्ध नस्लीय वारदात के खिलाफ सोशल मीडिया पर सवाल भी दागे जा रहे हैं कि तमाशबीन खड़े लोग पीड़ित को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का वीडियो बनाते रहे लोग

brutally with a sikh in london

‘डेली सिख अपडेट’ फेसबुक साइट पर टिप्पणी की गई है कि घटना स्थल पर जमा तमाशबीन लोगों के लिए शर्म की बात है। उनमें से किसी ने पीड़ित की सहायता करने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो तो बनाया, लेकिन हमलावर को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया?

होटल के सामने हुई वारदात को रोकने के लिए बाउंसर आगे क्यों नहीं आए? वहीं, वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने पीड़ित से सामने आने का आग्रह किया है। पुलिस का कहना है कि वह बर्मिंघम में 29 मार्च को हुई वारदात को लेकर सजग है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed