KBC: दस सालों की मेहनत ने जिताए सात करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी के कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पित' के आठवें सीजन में 7 करोड़ रुपये जीतकर दो भाइयों ने इतिहास रच दिया। सोमवार के केबीसी शो में दिल्ली के दो भाई सात करोड़ रुपये जीतने में कामयाब हुए हैं।
केबीसी में महाकरोड़पति बनने वाले दिल्ली निवासी भाई अचिन और सार्थक हैं। बड़े भाई अचिन एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं जबकि छोटे भाई सार्थक एसएससी की तैयारी कर रहे हैं।
केबीसी में सात करोड़ रुपये जीत की खुशी में बड़े भाई अचिन का कहना था कि उनकी यह जीत केवल किस्मत नहीं है बल्कि पिछले दस सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अचिन कहते हैं कि वह केबीसी में भाग लेने के लिए पिछले दस वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे लेकिन हर बार उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता था जिससे वह परेशान हो चुके थे। वह अब इस खेल में भाग लेने का प्रयास करना बंद करना चाहते थे।
इस बार केबीसी के लिए नाम आया तो उनके घर वालों को भरोसा नहीं था कि वह इतने रुपये जीत पाएंगे।
'पिता मानते थे 25 लाख तक जीत सकते हैं'
रिपोर्ट के अनुसार अचिन बताते हैं कि कई साल के प्रयास के बाद जब इस बार केबीसी के लिए नाम आया तो उनके घर वालों को भरोसा नहीं था कि 50 लाख रुपय भी जीत पाएंगे।
केबीसी में सात करोड़ रुपये के विजेता अचिन और सार्थक का कहना था कि सात करोड़ रुपये जीतने के बाद भी उनके पिता को भरोसा नहीं हो रहा है। उनके पिता कहना था कि अचिन केवल 25 लाख तक ही पहुंच सकते थे। लेकिन सात करोड़ जीतना तो किसी सपने से कम नहीं है।
वहीं अचिन का कहना है कि जब वह 25 लाख रुपये की सीमा पार की तो उन्हें लगा कि वह आज कुछ बड़ा करेंगे और सात करोड़ तक खेलना जारी रखा। हालांकि इस दौरान उनके अंदर एक डर और कंपकपाहट का माहौल था। क्योंकि अमिताभ बच्चन जैसे सुपर एक्टर सामने एक नेशनल टीवी शो पर बैठना भी अपने आप में एक बड़ी बात है।
अमिताभ बच्चन के बारे में क्या कहते हैं अचिन-सार्थक
केबीसी सीजन-8 में सात करोड़ रुपये जीतने वाले अचिन सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के बारे में कहते हैं कि वह बहुत ही दयालु स्वभाव के हैं। वह लोगों को सामान्य माहौल देने की कोशिश करते हैं।
अचिन के अनुसार जब वह सात करोड़ जीते तो अमिताभ बच्चन के कहा कि आपने ने बहुत बड़ा रिस्क लिया है। तो अचिन ने जवाब हम एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं लेकिन इसके बारे में उन्होंने सोच लिया है।
अपनी जीत से बेहद खुश अचिन कहते हैं कि एक महीने पहले वह दूसरी नौकरी ढूंढ रहे थे लेकिन अब वह अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं। उनका कहना था कि अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।