फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Brother of Mp Judev singh attack on teacher

सांसद जूदेव के भाई ने शिक्षक पर चढ़ाई कार

Tue, 07 Apr 2015 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Apr 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Brother of Mp Judev singh attack on teacher

राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के भाई विक्रमादित्य सिंह ने एक स्कूल के प्राचार्य पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हमले में स्कूल के संचालक परमेश्वर गुप्ता घायल हो गए। उनका रांची के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस घटना के विरोध में जगह जगह दुकाने बंद हो गई हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य सभा सांसद राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के भाई विक्रमादित्य सिंह जूदेव का एक निजी स्कूल के प्राचार्य परमेश्वर गुप्ता से विवाद चल रहा था। जमीन से जुड़े इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जमीन विवाद के इस मामले में स्कूल के प्राचार्य परमेश्वर गुप्ता के साथ विक्रमादित्य की कहासुनी हुई थी और उसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी प्राचार्य पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोतवाली पुलिस ने इस मामले पर सक्रियता दिखाते हुए विक्रमादित्य सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से ही पूरे जशपुर में बंद जैसा माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed