फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   British prime minister david cameron copied narendra modi slogan in england election

ब्रिटिश पीएम कर रहे मोदी के नारे का इस्तेमाल

Thu, 30 Apr 2015 11:46 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
British prime minister david cameron copied narendra modi slogan in england election

'अबकी बार मोदी सरकार', लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये नारा ब्रह्मास्त्र साबित हुआ था। उन्होंने इस नारे की बदौलत विपक्ष की सभी पार्टियों का धराशायी कर दिया।

विज्ञापन


इंग्लैंड के चुनावों में हिंदुस्तानी मूल के वोटरों को लुभाने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भी उस नारे से मिलते जुलते नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं। कैमरन अपने चुनाव अभियान में हिंदी भाषा का इस्तेमाल भी बखूबी किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में 7 मई को चुनाव होना है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और विपक्ष के नेता एड मिल्लिबेंड के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जीत के लिहाज से एशियाई वोटों की अहम माने भूमिका है। दोनों ही उम्मीदवार एशियाई वोटरों को लुभाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई वोटरों को लुभा रही दोनों ही पार्टियां

British prime minister david cameron copied narendra modi slogan in england election

एशियाई वोटरों को लुभाने के लिए दोनों नेता हिंदी मुहावरों और नारों का इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं। एनडीटीवी ने जब कैमरन से पूछा एशियाई वोटरों को लुभाने के लिए वे क्या कहेंगे? तो उन्होंने जवाब दिया, 'एक बार फिर कैमरन सरकार।' ये नारा 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज पर ही दिया गया है।

डे‌विड कैमरन की पार्टी कंजरवेटिव पार्टी ने एशियाई वोटरों को लुभाने के ‌लिए हिंदी में एक गीत भी लांच किया है- आसमान नीला है।

ओपोनियल पोलों को कहना है कि इस बार इंग्लैंड में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के आसार है। माना जाता है कि इंग्लैंड में प्रवासी समुदाय आम तौर पर लेबर पार्टी को ही समर्थन करता है। लेबर पार्टी इस समय विपक्ष में है। एक सर्वे के मुताबिक, 2010 में महज 16 फीसदी प्रवासी वोटरों ने कंजरर्वेटिव पार्टी को वोट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed