फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Britain to confiscate Dawood's Property in Britain

ब्रितानी सूची में दाऊद के चार 'पाकिस्तानी पते'

Wed, 03 Feb 2016 06:33 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
Britain to confiscate Dawood's Property in Britain

ब्रिटेन ने भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम पर आर्थिक पाबंदी लगाते हुए उसकी संपत्ति कब्जे में लेने का फैसला लिया है। 27 जनवरी को अपडेट हुई "कॉन्सॉलिडेटेड लिस्ट ऑफ फाइनेंशियल सैंक्शंस टार्गेट्स इन द यूके" में दाऊद के चार पते दर्ज हैं। खास बात है कि ये चारों पते पाकिस्तान में कराची के हैं।

विज्ञापन


दाऊद के जो पते बताए गए हैं, वो हैं -

दाऊद इब्राहीम कासकर, मकान नंबर 37, गली नंबर 30, डिफ़ेंस आवास प्राधिकरण, कराची, पाकिस्तान
ज्योति निवास, कराची, पाकिस्तान (एक पहाड़ी क्षेत्र में महलनुमा बंगला)
व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, क्लिफ़्टन, कराची, पाकिस्तान
29, मार्गला रोड, सेक्टर-एफ़ 2/6, गली नंबर 22, कराची, पाकिस्तान

भारत के दावों को और मिला बल

Britain to confiscate Dawood's Property in Britain

दिलचस्प बात ये है कि सूची में दिया गया चौथा पता कराची का बताया गया है पर वास्तव में यह पता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का है। इस लिस्ट के सार्वजनिक होने से भारत के दावों को और बल मिला है।

भारत आरोप लगाता रहा है कि दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में हैं, लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है। दाऊद अकेले 'भारतीय नागरिक' हैं, जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है पर उनके अलावा लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठन भी प्रतिबंध का शिकार बने हैं।

दाऊद इब्राहीम 1993 में मुंबई सीरियल बम धमाकों में वांछित हैं और उनके खिलाफ भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी कर रखा है। पहली बार यह वारंट 2003 में जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed