फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Britain seek time to disclose files related to SC Bose

नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने के लिए ब्रिटेन को समय की दरकार

Mon, 05 Oct 2015 08:53 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
Britain seek time to disclose files related to SC Bose

क्या आपको पता है ब्रिटेन के पास भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित गोपनीय फाइलें हैं। जी हां! लेकिन वहां की सरकार इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है।

विज्ञापन


उसने नेताजी के परिजनों से इसके लिए थोड़ा और समय मांगा है। नेताजी के पौत्र सूर्य कुमार बोस के अनुसार उनकी बहन माधुरी बोस ने ब्रिटेन सरकार से संपर्क किया था।
विज्ञापन


उन्हें कई जवाब मिले हैं, जिसमें यह स्वीकार किया गया है कि ब्रिटेन के पास नेताजी से जुड़ी फाइलें हैं। बोस ने बताया कि उनका परिवार अमेरिका, रूस और जापान से भी अपना आग्रह जारी रखेगा कि नेताजी से जुड़ी जानकारी सामने लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू और पटेल के लिए खतरा थे बोस

Britain seek time to disclose files related to SC Bose

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस युद्ध के बाद जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल के लिए खतरा थे। इसलिए उनसे जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का बहुत महत्व है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में नेताजी से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक कर दिया था। सीएम के इस कदम की बड़ाई करते हुए बोस ने कहा कि इससे केंद्र पर नेताजी से जुड़े रहस्य को उजागर करने का दबाव बढ़ेगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि हो सकता है ममता के इस फैसले के पीछे राजनीतिक कारण हों लेकिन उन्होंने जो किया है, उसके लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए। जब तक केंद्र सरकार नेताजी से संबंधित सभी फाइलों को सार्वजनिक नहीं कर देती, बोस परिवार चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed