{"_id":"1fd7b0c8-c946-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"britain-justifies-engaging-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन ने माना, मोदी से दोस्ती में हमारा भी हित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ब्रिटेन ने माना, मोदी से दोस्ती में हमारा भी हित
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 30 May 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दशक से चले आ रहे बॉयकॉट को खत्म करने के अपने कदम को एक बार फिर सही बताया है।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेम्स बेवन ने कहा कि लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए नेतृत्व के साथ बेहतर संबंध बनाना ब्रिटेन के भी हित में है।
ट्विटर पर बेवन से जब पूछा गया कि ब्रिटेन मोदी को और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका को किस तरह से देखता है तो उनका जवाब था कि मोदी के बारे में भारतीय मतदाताओं का नजरिया ज्यादा मायने रखता है।
हमें लगता है कि गुजरात में चुने हुए नेतृत्व के साथ मिलकर चलना ब्रिटेन के हित में है। बेवन ने पिछले साल अक्तूबर में मोदी से मुलाकात की थी।
मालूम हो कि गुजरात दंगों के बाद ब्रिटेन ने मोदी का बहिष्कार कर दिया था। लेकिन गुजरात में मोदी की लगातार तीसरी जीत के बाद ब्रिटेन ने उन्हें लेकर अपनी राय बदली और उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन
बेवन ब्रिटिश सरकार के कहने पर ही गुजरात का दौरा कर मोदी सहित राज्य के आला अधिकारियों से मिले थे।