फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   britain Freeze four assets of dawood

ब्रिटेन ने दाऊद की पाक पते वाली चार परिसंपत्तियां की फ्रीज

Wed, 03 Feb 2016 05:38 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
britain Freeze  four assets of dawood

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अकेला ऐसा भारतीय है जिसे ब्रिटेन के आर्थिक प्रतिबंधों की नवीनतम सूची में शामिल किया गया है। ब्रिटेन की इस सूची में कुछ सिख आतंकी समूह भी शामिल हैं।

विज्ञापन


भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद जिसके खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया जा चुका है, को ब्रिटेन के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ‘कंसोलिडेटेड लिस्ट ऑफ फाइनेंशियल सैंक्शंस टार्गेट्स इन द यूके’ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह सूची 27 जनवरी को अपडेट की गई। इसमें शामिल दाऊद की सभी चार परिसंपत्तियां पाकिस्तान के कराची की हैं। इनके पते हाउस नंबर 37, 30 स्ट्रीट डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची पाकिस्तान, हाउस नंबर 29, मारगाला रोड, एफ 6/2 स्ट्रीट नंबर 22, कराची पाकिस्तान, पहाड़ी क्षेत्र में पलाटियाल बंगला नूराबाद कराची पाकिस्तान और व्हाइट हाउस नियर सऊदी मॉस्क क्लिफटन, कराची पाकिस्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन द्वारा लगाए जाने वाले आर्थिक प्रतिबंध ब्रिटेन या विदेश के किसी व्यक्ति, इकाई और सरकार पर लगाए जा सकते हैं। आर्थिक प्रतिबंध को तोड़ना अपराध की श्रेणी में शामिल है अगर इसके लिए ब्रिटेन की ट्रेजरी से उचित लाइसेंस नहीं लिया जाता है।

दाऊद ब्रिटेन की आर्थिक प्रतिबंधों की नवीनतम सूची में शामिल

britain Freeze  four assets of dawood

मुबई में जन्मे इस गैंगस्टर की राष्ट्रीयता सूची में पासपोर्ट के आधार पर भारतीय लिखी है जिसे भारत सरकार ने रद्द कर दिया था। बाद में उसने कई फर्जी भारतीय और पाकिस्तानी पासपोर्ट बनवाए और उनका गलत इस्तेमाल किया।

7 नवंबर 2003 को पहली सूची में कहा गया है, ‘अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट भारत सरकार द्वारा जारी किया गया। जिसे हिजरत भी कहा जाता है।’ बार-बार ऐसी रिपोर्ट आई है कि दाऊद पाकिस्तान में है लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।

ब्रिटेन ने इन पर भी लगाए आर्थिक प्रतिबंध जनवरी 2016 में अपडेट हुई सूची में इकाइयों की श्रेणी में आने वाले जिन संगठनों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया गया है उनमें लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई), खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन और हिजबुल मुजाहिदीन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed