फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Brinda Karat counter attack on bjp president amit shah

'भाजपा हारी तो पाक में नहीं पूरे देश में बजेंगे पटाखे'

Sat, 31 Oct 2015 12:14 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
Brinda Karat counter attack on bjp president amit shah

माकपा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पार्टी की हार के बाद पाकिस्तान में पटाखे छोड़े जाने की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-राजग की हार पर पूरे भारत में पटाखे फोड़े जाएंगे। करात ने शाह पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शाह ने तीसरे दौर के मतदान के बाद एक रैली में कहा था कि अगर गलती से भी भाजपा बिहार में हारी तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे। शुक्रवार को पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी इसी तरह की टिप्पणी की।
विज्ञापन

अमित शाह को दी नसीहत

Brinda Karat counter attack on bjp president amit shah

शाह की इस टिप्पणी पर करात ने ट्विट के जरिए कहा कि अमित शाह जब आप बिहार में हारेंगे तो पूरे भारत में पटाखे छोड़े जाएंगे। उन्होंने शाह को पार्टी की निश्चित हार का सांप्रदायिकरण बंद करने की भी नसीहत दी।

उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान राजग और महागठबंधन ने एक दूसरे पर भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दोनों ही ओर से इस संबंध में चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed