फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bride rejected groom at the last minute marriage.

दुल्हन ने दूल्हे को किया रिजेक्ट, थाने पहुंचा मामला

Tue, 24 Nov 2015 09:41 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
bride rejected groom at the last minute marriage.

दुल्हन ने ऐन वक्त पर दूल्हे राजा को रिजेक्ट कर दिया। बोली, दूल्हा पसंद नहीं है इसलिए शादी नहीं करनी।

विज्ञापन


दुल्हन के इस कदम से सभी सकते में आ गए। मान मनौव्वल का दौर भी चला। लेकिन फैसला सुना चुकी दुल्हन टस से मस नहीं हुई।

इधर, मुरादाबाद में दूल्हा सजधज कर तैयार था। उधर, रामपुर में दुल्हन अपने फैसले पर अडिग थी। वक्त बीता और शाम से रात हो गई।

दूल्हा घोड़े पर चढ़ गया और मेहमानों का कारवां भी विवाह स्थल पर आ जुटा। लेकिन दुल्हन पक्ष नहीं आया। देर रात दुल्हन के फैसले की जानकारी दूल्हे को हुई तो घोड़े से उतरकर सीधा थाने पहुंचा और तहरीर देकर मुकदमे की मांग कर डाली।

धरी रह गई तैयारियां, दूल्हा पहुंचा थाने

bride rejected groom at the last minute marriage.

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंद्र नगर कालोनी का है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हसंराज सिंह के बेटे दिलीप सिंह की शादी रामपुर जिले में टांडा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा गजरौला निवासी राशन डीलर मोहन सिंह की बेटी निकिता सिंह के साथ तय हुई थी।

13 नवंबर को सगाई की रस्म हुई और शादी के लिए 23 नवंबर की तारीख तय हुई। शादी के लिए चंद्र नगर में एक वैंक्वट हॉल बुक किया गया। दुल्हन पक्ष को भी रामपुर से यहीं आना था। सोमवार को शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। मेहमानों की भीड़ भी लग चुकी थी।

दिलीप दूल्हे के लिबास में सजधज कर घोड़े पर बैठ चुका था लेकिन दुल्हन पक्ष ने ऐन वक्त पर आने से इंकार कर दिया। बताया कि निकिता इस शादी के लिए तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि रात में थाने आए दिलीप सिंह ने मोहन सिंह के खिलाफ तहरीर दी है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed