फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bride refused to marry after seeing groom shivering.

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Sun, 15 Mar 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रूरा Updated Sun, 15 Mar 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
bride refused to marry after seeing groom shivering.

यूपी में रूरा थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात दुल्हन ने उस वक्त शादी की रस्में रोक दीं, जब दूल्हा फेरों के वक्त कांपने लगा। दुल्हन का कहना है कि दूल्हा या तो किसी बीमारी का शिकार है या नशा करता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव के एक युवती की शादी बरौर क्षेत्र के गांव बम्हनौती निवासी के प्रदीप के बेटे पंकज (25) संग तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार की शाम सात बजे वर पक्ष के लोग बरौर से बारात लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


रात आठ बजे स्वागत और द्वारचार के बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। वर-वधू का जयमाल कार्यक्रम पूरा हुआ। बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद भी दिया।

बारात लौटी वापस

bride refused to marry after seeing groom shivering.

सुबह चार बजे के करीब शादी की मुख्य रस्म भांवर शुरू होने वाली थी। दूल्हा-दुल्हन मंडप के नीचे तैयार होकर आ गए थे। मंत्रोच्चार के बीच भांवर शुरू हुई।

दूल्हा-दुल्हन की गांठ बांधकर फेरे शुरू कराए गए, ठीक उसी वक्त दूल्हा उसी वक्त कांपने लगा। यह देख दुल्हन पक्ष के लोग भौचक रह गए। दुल्हन ने तत्काल फेरे रोक दिए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर बहस शुरू हो गई। मामला बिगड़ता देख बड़े बुजुर्गों ने पंचायत कर मामला समझौता कराया।

पंचायत के फैसले के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने शादी में मिला सारा सामान और खर्चा लौटा दिया, जिसके बाद बारात वापस कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed