फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bride refused marry to groom because of drink

दारू पीकर जब अपनी ही बारात में झूमने लगा दूल्हा

Sat, 16 May 2015 02:43 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
bride refused marry to groom because of drink

शादी होने के बाद दूल्हा कोहबर में पहुंचा तो नशे का सुरूर उसके सिर चढ़कर बोलने लगा। यह पता चलते ही दुल्हन और घर की महिलाएं नाराज हो गईं। गुस्साए घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


इसके बाद 12 घंटे तक चली पंचायत के बाद दूल्हे के पिता ने शादी का खर्च वापस करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बारातियों को मुक्त किया गया। यह घटना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के  एक गांव की 14 मई की रात की है।
विज्ञापन


सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी महाराजगंज थानाक्षेत्र के युवक के साथ तय थी। 14 मई की शाम को धूमधाम से बारात आई। बारातियों की खूब आवभगत की गई। जश्न के माहौल में शादी हुई। सिंदूरदान के बाद दूल्हा कोहबर में पहुंचा तो उसने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलियत सामने आने पर नहीं हुई दुल्हन की विदाई

bride refused marry to groom because of drink

पहले तो महिलाएं नहीं समझ पाईं लेकिन उसने हद पार करने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध किया। इसी बीच पता चला कि दूल्हा दारू के नशे में टुन्न है। वह कोहबर में गाना गाने लगा। महिलाओं ने इसकी खबर परिवार वालों को दी।

तब घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। रात से ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई। सब इंस्पेक्टर होरीलाल की मौजूदगी में 12 घंटे तक पंचायत चली। तय हुआ कि दुल्हन की विदाई नहीं होगी।

शादी का खर्च चुकाने के बाद ही बारातियों को मुक्त करने का प्रस्ताव लड़की पक्ष के लोगों ने रखा। दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने लिखकर दिया कि एक सप्ताह में वे खर्च के रुपये लौटा देंगे। इस आश्वासन पर बारातियों को मुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed