फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bride refused marry to groom because of drink

दूल्हा था नशे में टल्ली, दुल्हन ने प्रेमी संग रचाया ब्याह

Tue, 05 May 2015 01:29 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
bride refused marry to groom because of drink

दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इंकार कर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के घंटे भर बाद युवती ने अपने प्रेमी को बारात लेकर बुला लिया और कुछ ही देर बाद पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई। इस बात पर शराबी दूल्हे के घरवालों और घरातियों में मारपीट भी हुई।

विज्ञापन


दूल्हे और पांच बारातियों को बंधक बना लिया गया। शराबी दूल्हे की ओर से घटना की शिकायत थाने में की गई। बाद में कुछ सपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन


कपसेठी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव क्षेत्र में तय की थी। रविवार की रात गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। द्वारपूजा के बाद बाराती जनवासे में चले गए। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को शराबी बताते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हे के छोटे भाई से शादी का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ा तो घराती और बाराती पक्ष में मारपीट हो गई।

एक घंटे में ही बारात लेकर पहुंच गया दुल्हा

bride refused marry to groom because of drink

घरातियों ने दूल्हे, उसके पिता समेत पांच लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और अन्य बारातियों को भगा दिया गया। हंगामे के बीच ही दुल्हन का जौनपुर निवासी प्रेमी बारात लेकर पहुंच गया। दूसरी बारात देख दुल्हन के घरवाले और गांव वाले सभी स्तब्ध थे।

दुल्हन की जिद थी कि वह प्रेमी से ही शादी करेगी। उसकी जिद के आगे किसी की एक न चली। उसने अपने प्रेमी से शादी भी रचाई और भोर में विदाई के बाद ससुराल चली गई। उधर बंधक बनाए गए पांच लोग सोमवार की सुबह थाने पहुंचे। बाद में युवती के घरवाले भी थाने पहुंचे।

क्षेत्रीय सपा नेताओं के दबाव की वजह से दूल्हे के पिता को दहेज के रूप में लिए गए 2.50 लाख रुपये लड़की पक्ष को वापस करने पड़े। इस बारे में एसओ कपसेठी विनोद बाबू मिश्रा का कहना है कि दूल्हा शराबी था इसलिए दुल्हन से शादी से इंकार किया। बाद में किसी अन्य युवक ने उसकी शादी हुई। थाने में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed