फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bride denied to get marry because she didn not liked the dress

लहंगा पसंद न आया तो दुल्हन ने तोड़ दी वरमाला, बारात लौटी वापस

Tue, 09 Dec 2014 10:55 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
bride denied to get marry because she didn not liked the dress

रविवार को आगरा के एक मैरिज होम में शादी समारोह में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन का मूड बिगड़ गया। उसने लहंगा पसंद नहीं आने पर शादी से इनकार कर दिया। वरमाला तोड़कर फेंक दी। दुल्हन के तेवर देख बारातियों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद संदेश भिजवाया कि उसे शादी नहीं करनी है।

विज्ञापन


दूल्हा पसंद नहीं है। वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। पुलिस का हस्तक्षेप भी काम न आया। फिर पंचायत हुई, मगर दुल्हन जिद पर अड़ी रही। बाद में वधू पक्ष दहेज का सामान समेटकर चले गए।

विज्ञापन


नाई की मंडी क्षेत्र के रहने वाले चांदी कारीगर की शादी फिरोजाबाद की युवती से छह माह पूर्व तय हुई थी। वरपक्ष ने बताया कि रविवार को सुबह लगन सगाई का कार्यक्रम हुआ। रात को नाई की मंडी से बारात मैरिज होम पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटिया किस्म का चढ़ाया था लहंगा

bride denied to get marry because she didn not liked the dress

वरमाला की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठ गए। इसी बीच दुल्हन की बड़ी बहन आई। उसने कहा कि घटिया किस्म का लहंगा चढ़ाया है। इसके बाद दुल्हन उठी और वरमाला तोड़कर दूल्हे पर फेंक दी। ये देखकर बारातियों के होश उड़ गए।


बदल गया है दूल्हा


पुलिस के दबाव डालने पर दुल्हन ने बताया कि उसे छह माह पहले दूसरा लड़का दिखाया गया था। उधर, वरपक्ष का आरोप था कि लड़की शुरू से ड्रामा कर रही थी। पहले लहंगा पसंद नहीं होने की बात कही। इसके बाद दूल्हा बदलने की बात कहने लगी। उनका आरोप था कि लड़की का किसी के साथ अफेयर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed