फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bride denied to get married because groom was not smart

दुल्हन ने देखा दूल्हे का फोटो और लौटा दी बारात

Wed, 17 Feb 2016 09:06 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
bride denied to get married because groom was not smart

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर आई बारात, लड़की के निकाह से इंकार करने पर बैरंग वापस हो गई। इसे लेकर दोनों परिवारों में तनाव व्याप्त हो गया था।

विज्ञापन


बाद में गांव के सम्मानित लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। बाद में कन्या पक्ष के लोगों ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से दूसरी बारात बुलाई, देर शाम आठ बजे के करीब निकाह होने के बाद लड़की मायके से रुखसत हुई। सोमवार को घटी घटना क्षेत्र में चर्चा कर विषय बनी रही।
विज्ञापन


बताते चलें कि फूलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी का निकाह था। सोमवार की दोपहर बारात लड़की वालों के घर पहुंची। दोनों पक्ष रस्मों रिवाज को पूरा करने में जुटे थे। तभी किसी ने दुल्हन को बताया कि उसका होने वाला शौहर सुंदर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में आ गया ये निकाह

bride denied to get married because groom was not smart

इस पर लड़की दूल्हे का फोटो देखने के लिए अड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे दूल्हे का फोटो दिखाया, जिसे देखने के बाद उसने निकाह से इंकार कर दिया।

लड़की के इस निर्णय की जानकारी से वर पक्ष के लोग गुस्से में भर गए। स्थिति तनावपूर्ण हो चली थी पर गांव के संभ्रात लोगों ने बीच बचाव कर मामले को संभाल लिया।

उधर, बारात के लौट जाने पर लड़की के परिवार में मायूसी छा गई थी। बाद में निमंत्रण पर आए एक रिश्तेदार ने घर फोनकर अपने बेटे की बारात बुलवाई और देर शाम को लड़की का निकाह संपन्न हुआ। मंगलवार को इस घटना की चरचा पूरे क्षेत्र में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed