फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   brics summit 2013

विश्व की आर्थिक मजबूती को ब्रिक्स जरूरी: पीएम

Sat, 23 Mar 2013 11:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 23 Mar 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
brics summit 2013

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की भागीदारी वाला संगठन ब्रिक्स विश्व की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण संगठन है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में 26 से 28 मार्च तक पांचवें ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन पर भेजे गए अपने संदेश में पीएम ने कहा है कि ब्रिक्स ने विश्व आर्थिक व्यवस्था को संचालित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में सुधार के लिए प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गतिशील अर्थव्यवस्था वाले देशों का यह संगठन विकासशील देशों सहित पूरे विश्व के लिए लाभदायक है। दक्षिण अफ्रीका शिखर सम्मेलन के एजेंडे के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विकास बैंक स्थापित करने के प्रस्ताव पर ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और आर्थिक विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों की मुद्राओं में परस्पर लेन-देन और साझा संसाधन कोष बनाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हो रही है। सिंह ने कहा कि अपने ताकत के बलबूते ब्रिक्स दुनिया में आर्थिक बहाली और स्थिरता के साथ ही विकासशील देशों में व्यापार और निवेश बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहा है।


ब्रिक्स सम्मेलन में सिंह के अलावा रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीन के नए प्रमुख जी. जिनपिंग, ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ और मेजबान राष्ट्रपति जैकब जुमा भाग लेंगे। सम्मेलन के अवसर पर मनमोहन सिंह को नए चीनी नेता के साथ द्विपक्षीय और विश्व मामलों पर विचार-विमर्श का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed