फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bribe demand of toilet in a special gift

जब लड़की ने गिफ्ट में मांगा टॉयलेट, उड़े सबके होश

Mon, 18 May 2015 08:00 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
bribe demand of toilet in a special gift

महाराष्ट्र के अकोला में बाराती उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब उन्होंने देखा कि नवविवाहित दुल्हन को उपहार में दी जाने वाली घरेलू सामग्रियों में रेडीमेड टॉयलट भी है।

विज्ञापन


लड़की को जब शादी तय होने के बाद पता चला कि ससुराल में टॉयलट नहीं है तो उसने परिजनों से गहनों से ज्यादा इस बुनियादी जरूरत की ओर ध्यान दिलाया और उसकी इस मांग को घर वालों ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन


अकोला जिले में बालापुर तहसील के अंदुरा गांव में आए बारातियों की आंखें उस समय खुली की खुली रह गईं जब उन्होंने उपहार की सामग्रियों में एक नया उपकरण देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में टॉयलट नहीं है

bribe demand of toilet in a special gift

पता चला कि शौचघर, वॉश बेसिन और दर्पणयुक्त यह उपकरण कुछ और नहीं बल्कि रेडीमेड टॉयलेट है। दरअसल, चैताली गलाखे की शादी यवतमाल जिले के निवासी देवेंद्र मकोडे से जब तय हुई तो शादी से पांच-छह दिन पूर्व उसे पता चला कि उसके ससुराल में टॉयलट नहीं है।

इसके बाद वह इस मुद्दे तो वह इसे लेकर अपने पिताजी और चाचा से मिलने गई और कहा कि उसे गहनों की जरूरत नहीं है, लेकिन यह टॉयलेट जरूरी है। उसकी बात पर उसके परिजनों ने उसकी इस मांग को पूरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed