इस्लाम नहीं कबूला तो तोड़ा सात साल का प्रेम संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा इलाके के एक युवक और युवती की सात साल की मोहब्बत के परवान चढ़ने में मजहब की दीवार आड़े आ गई। युवती के इस्लाम धर्म न कबूलने पर युवक ने उससे प्रेम संबंध तोड़ दिया और धमकाने लगा।
युवती ने उसे मनाने की खासी कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माना तो शनिवार को वह सिगरा थाने पहुंची। घंटो चली पंचायत के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी लल्लापुरा निवासी तौफीक रजा अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
युवती का आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही उससे लगभग चार लाख रुपये ऐंठे और उसकी स्कूटी भी रख ली।
सिगरा इलाके के एक मिष्ठान कारोबारी की बेटी और सामाजिक संस्था की सचिव का लल्लापुरा निवासी तौफीक रजा से वर्ष 2009 की जनवरी में संपर्क हुआ।
युवती ने लगाया रुपए भी लेने का आरोप
थोड़े ही दिन में दोनों की घनिष्ठता बढ़ती गई और उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प ले लिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान तौफीक ने उसका शारीरिक शोषण किया और उससे लगातार रुपये भी लेता रहा।
इसके बावजूद, बीते साल अगस्त महीने में वह चोरीछिपे निकाह कर रहा था। इसकी जानकारी होते ही उसने हंगामा कर तौफीक का निकाह रुकवाया।
इसके बाद तौफीक ने उससे कहा कि अगर वह इस्लाम धर्म कबूलने का तैयार है तो वह शादी करेगा, अन्यथा की स्थिति में नहीं। युवती ने बताया कि ऐसा करने से उसने साफ इंकार कर दिया तो तौफीक उसे धमकाने लगा।
इस संबंध में एसओ सिगरा विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक तौफीक रजा अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।