फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   braj land gives culturer message to world.

'दुनिया को सांस्कृतिक संदेश देती है ब्रज भूमि'

Sun, 16 Nov 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन(मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन(मथुरा) Updated Sun, 16 Nov 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
braj land gives culturer message to world.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से बहुत धनी है। ब्रज वह भूमि है जो पूरी दुनिया को सांस्कृतिक संदेश देती है। वह रविवार को यहां चंद्रोदय मंदिर के निर्माण से पहले हुए पूजन में शामिल होने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब सुबह 11.30 बजे वृंदावन में पहुंचे। यहां राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री बलराम सिंह यादव ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति ने अनंत शेष पूजा में भाग लिया। मंच पर इस्कान की ओर मधु दास पंडित ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि यह भूमि (ब्रज) दुनिया को सांस्कृतिक संदेश देती है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। केंद्र और राज्य सरकारें आपसी सहयोग से मानव कल्याण के कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यहां बनने जा रहा चंद्रोदय मंदिर वैदिक ज्ञान से दुनिया को जोड़ने का प्रयास करेगा। यह आधुनिक शिल्प और प्राचीन परंपरा के संगम का भी प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति और मौजूद लोगों ने चंद्रोदय मंदिर के भावी स्वरूप, महाभारत में कैसा था ब्रज और प्रभुपाद जी की कृष्णभक्ति पर बनी लघु फिल्म को भी देखा। इस अवसर पर स्थानीय सांसद हेमा मालिनी, सांसद आस्कर फर्नांडीस, कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर, विधायक राजकुमार रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed