{"_id":"bf80eeb4-51d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"brain-swelling-led-to-death-of-gang-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन में सूजन की वजह से हुई गैंगरेप पीड़िता की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ब्रेन में सूजन की वजह से हुई गैंगरेप पीड़िता की मौत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 29 Dec 2012 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से अपने साहस और हिम्मत से मौत को चुनौती दे रही गैंगरेप पीड़िता आखिरकार शनिवार तड़के मौत से जंग हार गई। 23 वर्षीय युवती की मौत की अहम वजह पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने से ब्रेन में आई सूजन बनी।
विज्ञापन
ब्रेन में सूजन का कारण अंदर या बाहर के हिस्से में पानी का जमा होना है। पैरामेडिकल छात्रा के केस में यही चीज जानलेवा साबित हुई। पीड़िता को बुधवार रात को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया था। पीड़िता को मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उसके ब्रेन में चोट आई और कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इन्हीं सब वजहों से पीड़िता की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेदांता मेडिसिटी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर के चेयरमैन डा. यतिन मेहता ने कहा कि पीड़िता की मौत की अहम वजह ब्रेन में चोट का होना है। उसे सफदरजंग अस्पताल में दिल का दौरा पड़ा था। इससे ब्रेन में चोट आई और कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में आखिरकार मौत दिल का दौरा पड़ने से ही होती है।
विज्ञापन
मेहता पीड़िता के साथ एयर एंबुलेंस में सिंगापुर गए थे। उन्होंने कहा कि जब वे वहां से चले थे तब तक पीड़िता का ब्लड प्रेशर नार्मल था और दिल भी ब्लड की पंपिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसके फेफड़े में थोड़ा संक्रमण हो गया था लेकिन ब्लड प्रेशर नार्मल था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक बहुत ही बहादुर लड़की थी और गंभीर चोटों का सामना कर रहे लोगों के लिए वह रोल मॉडल है।
डा. मेहता ने बताया कि सिंगापुर के करीब छह घंटे के सफर के दौरान कुछ समय के लिए पीड़िता का ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था लेकिन इसे जल्द ही नार्मल स्तर पर ले आया गया था। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ मिनट के लिए था। वह सही ढंग से प्रतिक्रिया दे रही थी। वास्तव में वह मेरी उम्मीद से बेहतर जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा कि पीड़िता को केवल बेहतर इलाज के उद्देश्य से सिंगापुर ले जाया गया था।
डा. मेहता ने पीड़िता के साहस को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही बहादुर लड़की थी। वह हर किसी के लिए एक रोल मॉडल है। उन्होंने कहा कि अब वक्त कार्रवाई करने का है। एक समाज का हिस्सा होने के नाते हमें एकजुट होना चाहिए और ऐसे अपराधों के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। यह ही काफी नहीं है कि लोग घड़ियाली आंसू बहाएं और भूल जाएं। हमें कठिन काम करना होगा।