{"_id":"e33799da-63bf-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bpl-families-to-get-12-lpg-cylinders-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बीपीएल कार्डधारकों को मिलेंगे 12 रियायती सिलेंडर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली: बीपीएल कार्डधारकों को मिलेंगे 12 रियायती सिलेंडर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
एक अहम फैसले के तहत दिल्ली सरकार ने बीपीएल कार्डधारकों को एक साल में 12 रियायती एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठम में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने रियायती एलपीजी सिलेंडर की संख्या बढ़ाकर 6 से 9 की थी। दिल्ली सरकार ने बीपीएल कार्ड धारकों और अन्य कमजोर वर्गों के लिए सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस फैसले को चुनावी दांव के रूप में उठाया गया कदम बता रही हैं।
विज्ञापन