फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   boys have made world's biggest jalebi in uttar pradesh

यूपी के छोरों ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी, वजन 70 किलो

Fri, 18 Sep 2015 03:51 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
boys have made world's biggest jalebi in uttar pradesh

क्या एक जलेबी का वजन 70 किलोग्राम और घेरा (परिधि) 11 फीट हो सकता है। सुनने में ऐसा मुमकिन नहीं लगता लेकिन यूपी के महराजगंज में कोठीभार क्षेत्र के नौजवानों की एक टीम ने इसे मुमकिन कर दिखाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब हर तरफ गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के कार्यक्रम चल रहे थे, युवाओं की एक टोली दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में जुटी थी।
विज्ञापन


अपने और इलाके के नाम को दूर तक ले जाने के उद्देश्य से कटहरी के रहने वाले मनीष कुमार प्रजापति ने इसकी पहल की। गोरखपुर विश्वविद्यालय से कला में एमए के बाद शोध कर रहे मनीष के साथ उन जैसे नजरिए के नौ और लोगों की टीम जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिम्का बुक में दर्ज है 18 किलो की जलेबी

boys have made world's biggest jalebi in uttar pradesh

निचलौल के एसडीएम जितेंद्र कुमार कुशवाहा और थानेदार विक्रम सिंह की मौजूदगी में सबसे बड़ी जलेबी तामीर करने की कवायद शुरू हुई तो आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए।

साढ़े चार घंटे का वक्त लगाकर यह टीम अपने मकसद में कामयाब हो गई। तैयार जलेबी की नापजोख हुई तो परिधि 11 फीट और वजन 70.500 किलोग्राम निकला।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 18 किलोग्राम और नौ फीट परिधि की जलेबी सबसे बड़ी जलेबी के तौर पर दर्ज है, जिसे मशहूर शेफ संजीव कपूर की देखरेख में 12 लोगों की टीम ने 3.53 घंटे में मुंबई के संस्कृति फूड रेस्त्रां में तैयार किया था।

25 किलोग्राम मैदा का हुआ इस्तेमाल

boys have made world's biggest jalebi in uttar pradesh

मनीष ने बताया कि अपने काम की शुमार वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर कराने के लिए लिम्का बुक और गिनीज बुक की टीम से संपर्क किया जा रहा है। उनकी टीम में रामेश्वर प्रजापति, डा. सुनील कुमार, डा. अनिल कुमार, उमेश कुमार, बैजनाथ गुप्ता, विवेक प्रजापति, सुनील शर्मा, रविकांत प्रजापति और चित्रसेन शामिल रहे।

सबसे बड़ी जलेबी बनाने के लिए 12 फीट 4 इंच की परिधि वाली कढ़ाही और साढे़ तीन क्विंटल चीनी, 550 लीटर रिफाइंड ऑयल, 25 किलोग्राम मैदा का इस्तेमाल हुआ।

आप भी देखिए जलेबी बनने का वीडियो--


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed