फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   boyfriend wants to change religion for marriage

फेसबुक पर हुआ प्यार, धर्म बना शादी में अड़ंगा

Mon, 10 Dec 2012 10:51 AM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Mon, 10 Dec 2012 10:51 AM IST
विज्ञापन
boyfriend wants to change religion for marriage

गंगा किनारे की छोरी के इश्क में बावरा होकर बिजनौर का फैजल खान अपना नाम बदलकर बारात लेकर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचा। प्रेमिका ने भी अपने परिजनों से उसकी असलियत छुपाई और शादी की पूरी तैयारी करवा दी। मेहमानों और सगे संबंधियों की मौजूदगी में राजबीर चौहान बने फैजल खान के फेरे होने ही वाले थे कि प्रेमिका के रिश्तेदार ने फैजल की असलियत जान ली।

विज्ञापन


नतीजतन फेरों से पहले जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने पर प्रेमी को फंसता देख प्रेमिका भी उसके पक्ष में आ गई। परिजनों के मनाने पर भी दोनों एक-दूसरे से अलग रहने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले फेसबुक के जरिए बिजनौर के फैजल का हरिद्वार की युवती से इश्क हो गया था। लड़की को मंडावर बिजनौर में मोबाइल की दुकान करने वाले फैजल खान के बारे में पूरी जानकारी थी लेकिन, दोनों ने अपने-अपने परिजनों को गुमराह किया। लड़की ने फैजल को अपने परिजनों से राजबीर चौधरी के रूप में मिलवाया जबकि फैजल ने एक कदम आगे बढ़कर अपने जिंदा मां-बाप को मरा बता दिया। दोनों की शादी रविवार को तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजल सज-धज कर अपनी बहन और कुछ दोस्तों के साथ खड़खड़ी आ गया। साथ ही बारातियों के कुछ देर बाद आने की बात कही। जयमाला आदि की रस्में पूरी होने के बाद फेरे होने थे कि तभी एक रिश्तेदार ने फैजल की असलियत खोल दी। लिहाजा मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कुछ हिंदू संगठन और लड़के के परिजन हरिद्वार पहुंच गए। पुलिस विवाद की स्थिति देख फैजल को कोतवाली ले गई। तभी प्रेमिका फैजल के समर्थन में आ गई। जबकि फैजल किसी भी कीमत पर लड़की से अलग रहने को राजी नहीं है। वह धर्मपरिवर्तन कर शादी करने को राजी हो गया।

 
बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका सोमवार को कोर्ट में शादी करेंगे। बाद में उनकी शादी कराई जाएगी। दूसरी ओर दोनों के परिजन एक-दूसरे को मनाने में लगे हैं। चौकी प्रभारी पीके उनियाल ने बताया कि दोनों बालिग है, लिहाजा सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed