{"_id":"f1ad186c-e94f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"boyfriend-thrown-his-blind-pregnant-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती हुई प्रेमिका तो कुंए में धकेला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गर्भवती हुई प्रेमिका तो कुंए में धकेला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के चिकबलपुर जिले में एक दृष्टिहीन महिला के गर्भवती होने पर उसके प्रेमी ने उसे कुंए में धकेल दिया। महिला 15 घंटे तक कुंए में तड़पती रही।
विज्ञापन
मदद की कई पुकारों के बाद कुछ चरवाहों ने महिला की आवाज सुनी और उसकी जान बचाई गई।
महिला को चिकबलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी प्रेमी अडप्पा की तलाश जारी है। अडप्पा पास के ही गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार बागपल्ली गांव में मिली पीड़िता से आरोपी अडप्पा ने शादी का झूठा वादा कर सात महीने पहले प्रेम संबंध बनाए। इसी दौरान महिला के गर्भवती हो जाने पर अडप्पा पर शादी का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन
ऐसे में एक साजिश के तहत शनिवार रात अडप्पा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर गांव से बाहर ले गया। वह पीड़िता को एक पुराने कुंए के पास ले गया और धक्का दे दिया। अडप्पा ने सोचा की महिला मर गई और वह उसे छोड़कर चला आया।
विज्ञापन
महिला काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाती रही पर किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। 15 घंटों तक कुंए में पड़े रहने के बाद आखिरकार रविवार सुबह कुछ चरवाहों ने महिला की आवाज सुनी और उसे बचाया।
महिला के रविवार दोपहर कुंए से निकाल लिया गया था लेकिन पुलिस को मंगलवार सुबह शिकायत की गई। इस बीच अडप्पा के परिवार वालों ने पीड़िता के पिता से समझौता करने कोशिश भी की लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया।