फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   boyfriend commit suicide for his girlfriend

'तुम हमसे बात नहीं करोगी तो...' और प्रेमिका के लिए दे दी जान

Wed, 03 Jun 2015 02:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
boyfriend commit suicide for his girlfriend

अलीगढ़ के सीमा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह आठवीं के एक छात्र ने प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। उसकी हरकतों को देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा लीं।

विज्ञापन


लोग चीखते चिल्लाते रह गए। मगर वह यह कहता हुआ राजधानी एक्सप्रेस के सामने आ गया कि तू हमसे बात नहीं करेगी तो हम भी अपनी जान दे देंगे। इस दौरान वह अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाता रहा।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 6 बजे एक किशोर होंडा की सीबीआर बाइक से दीवानी कचहरी के पीछे के रास्ते से सीमा फाटक के पास आकर रुका। उसने बाइक सड़क सहारे खड़ी की। इस दौरान एक किशोरी भी उधर से जाते हुए देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नकारी प्रेम में जान देने की बात

boyfriend commit suicide for his girlfriend

इसके बाद वह ट्रैक पर आ गया और चिल्लाने लगा कि अगर तुम हमसे बात नहीं करोगी तो हम जान दे देंगे। इसके बाद उसने बड़बड़ाते हुए क्लिप बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे वह खड़ा हो गया और ट्रेन उसके चिथडे़ उड़ाती हुई चली गई। उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया।

खबर पर जीआरपी भी वहां पहुंची। बाइक पर नंबर प्लेट न होने और मोबाइल बुरी तरह टूट जाने के कारण पुलिस पहचान नहीं कर पाई। शव मोरचरी भिजवा दिया गया। दुपहर बाद किसी तरह परिजनों ने बाइक व कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान 17 वर्षीय मो. रब्बानी पुत्र मो. शाहिद आलमबाग सिविल लाइंस के रूप में की।

पेशे से प्रॉपर्टी डीलर पिता के अनुसार वह जमालपुर के एक स्कूल में 8वीं का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ने युवती के फेर में जान देने की बात सिरे से नकार दी। उनका कहना था कि किसी काम से जा रहा था, तभी ट्रैक पार करते समय हादसा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed