फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   boy suicide ticket was not taken prem Ratan Dhan Payo

'प्रेम रतन धन पायो' का टिकट नहीं मिला तो लगा ली फांसी

Fri, 13 Nov 2015 10:51 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
boy suicide ticket was not taken prem Ratan Dhan Payo

मध्य प्रदेश में सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का टिकट नहीं मिलने पर हुए विवाद से दुखी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बृहस्पतिवार की है।

विज्ञापन


दरअसल टिकट न मिलने को लेकर युवक का टॉकीज के मैनेजर के साथ विवाद हो गया था। इस पर टॉकीज के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

अनूप टॉकीज में सलमान खान की फिल्म देखने पहुंचा था

boy suicide ticket was not taken prem Ratan Dhan Payo

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक धर्मेंद्र हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार रात अनूप टॉकीज में सलमान खान की फिल्म देखने के लिए पहुंचा था। टिकट को लेकर उसका मैनेजर से विवाद हुआ।

इसके बाद उसे पीटा गया और उसे वहां से भगा दिया गया। एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद धर्मेंद्र का शव परिजनों को सौंपा गया। 

शव यात्रा के दौरान परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने टॉकीज में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।

इंदौर में जन्मे सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का जादू मध्य प्रदेश में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों में टिकट नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed