फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Boy mails PMO on incomplete bridge, viral on social media

मासूम की चिट्ठी पर मोदी ने लिया एक्शन, हो गया काम

Thu, 15 Oct 2015 01:35 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Boy mails PMO on incomplete bridge, viral on social media

बंगलूरू के एक बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा पत्र लिखा, जिसे पढ़कर आपके मुंह से एक लफ्ज निकलेगा- वाह! उस पत्र के जरिए उसने एक ऐसा काम भी करा लिया, जिसे करा पाना सांसदों, विधायकों या अधिकारियों के लिए भी टेढ़ी खीर होता है।

विज्ञापन


अभिनव की उम्र महज 8 साल है और वह कक्षा तीन के छात्र हैं। उत्तर-पश्चिमी बंगलूरू की एक सड़क से होकर वह रोजाना अपने स्कूल जाते हैं। ये स्कूल यशवंतपुर में है, जो उनके घर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


हालांकि उन्हें रोजना ये 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में तकरीबन 45 मिनट लग जाते हैं।

पढ़िए पत्र में अभिनव ने क्या लिखा

Boy mails PMO on incomplete bridge, viral on social media

ये परेशानी बंगलूरू के गोरागुंटेपाल्या जंक्शन के पास बाहरी र‌िंग रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे एक फ्लाइओवर के कारण हो रही थी, उस निर्माणाधीन फ्लाइओवर के कारण वहां अक्सर जाम लग जाता था।

अभिनव ने इस परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि जाम के कारण न केवल लोगों का स्वास्‍थ्य प्रभावित हो रहा है, बल्‍कि मेरी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

पत्र में अभिनव ने बताया कि रक्षा विभाग से स्वीकृति न मिलने के करण फ्लाइओवर निर्माण का काम तय समय से पीछे चल रहा है। अभिनव के पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय तुरंत सक्रिय हो गया और उसने रेलवे विभाग को मामले को देखने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed