{"_id":"fa8671ee-3947-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"boy-arrested-for-abusing-mns-raj-thackeray-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक हिरासत में ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक हिरासत में
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Nov 2012 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पालघर के सुनील विश्वकर्मा ने राज ठाकरे के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। टिप्पणी के विरोध में मनसे के कार्यकर्ता आज सुनील के घर के सामने इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सुनील को पकड़कर थाने ले गए, जहां पुलिस ने एहतियातन उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने और कानूनी धारा लगाने को लेकर कानूनी सलाह ले रही है। शाहीन ढाढा और रीनू श्रीनिवासन की गिरफ्तारी के बाद हुई किरकरी के कारण मुंबई पुलिस इस बार एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पालघर की शाहीन ढाढा और रीनू श्रीनिवासन को 17 नवंबर को बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दिन मुंबई बंद होने का फेसबुक पर विरोध किया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और जमानत पर रिहा किया गया।