फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bounty on maoist leader ganapathy

दाऊद नहीं ये है इंडिया का मोस्ट वांटेड, इनाम 2.5 करोड़

Tue, 16 Sep 2014 06:29 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
bounty on maoist leader ganapathy

भारत सरकार का सबसे बड़ा दुश्मन दाऊद इब्राहीम नहीं रह गया है, अगर ईनामों की मानें तो ये जगह माओवादी नेता मुप्पाला लक्ष्मण राव ऊर्फ गणपति ने ले ली है।

विज्ञापन


गणपति की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले व्यक्ति को 2.52 करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा। गणपति प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के जनरल सेक्रेटरी हैं।
विज्ञापन


भारत में किसी आतंकी या अपराधी की सूचना देने के लिए घोषित किया गया, ये अब तक का सबसे बड़ा इनाम है।

मुंबई हमलों के आरोपी दाऊद इब्राहीम और इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्यों इकबाल भटकल, रियाज भटकल और आमिर रजा खान जैसे आतंकियों पर भी मात्र 25 लाख रुपए का इनाम ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सल नेताओं की जानकारी देने पर एक करोड़ का इनाम

bounty on maoist leader ganapathy

गणपति के बारे में जानकारी देने पर महाराष्ट्र सरकार ने एक करोड़ नगद ईनाम की घोषणा कर रखी है तो छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी उसके ऊपर एक करोड़ का पुरस्कार रखा है।

इस माओवादी नेता की गिरफ्तारी के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तथा झारखंड सरकार ने क्रमश: 15 और 12 लाख का ईनाम पहले ही तय कर रखा है।

इसके अलावा नौ राज्यों में सक्रिय नक्सल समूहों के किसी भी पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के सदस्य की जानकारी देने वाले को एक करोड़ के ईनाम की घोषणा है।

ऐसा माना जाता है कि गणपति समेत ज्यादातर नक्सली नेताओं ने छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के घने जंगलों में शरण ले रखी है।

दाऊद पर भी महज 25 लाख रुपए का ही इनाम

bounty on maoist leader ganapathy

इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्यों इकबाल भटकल, रियाज भटकल और आमिर रजा खान जैसे आतंकियों की सूचना देने पर मात्र 25 लाख रूपए का ही इनाम रखा गया है। जबकि इंडियन मुजाहिदीन पर कई बम धमाकों का आरोप है।

कुख्यात आतंकी सरगना दाऊद इब्राहीम पर भी महज 25 लाख रुपए का ही इनाम है। और ‌दिलचस्प तो यह है कि इस राशि की पिछले कई सालों से समीक्षा भी नहीं की गई है।

1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोप में सीबीआई और महाराष्ट्र सरकार ने ये इनाम घोषित कर रखा है। 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी जमात उद् दावा सरगना हफीज सईद को भारत सरकार, पाकिस्तान से कई बार मांग चुकी है।

लेकिन अब तक एक भी रुपए इनाम नहीं घोषित किया है, जबकि अमेरिकी सरकार ने सईद पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed