फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Both Modi and Rahul disastrous for India: AAP

‘राहुल-मोदी में से चुनाव सबसे ज्यादा घातक’

Sat, 04 Jan 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
Both Modi and Rahul disastrous for India: AAP

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोला। उन्होंने पीएम के मोदी पर वार को लेकर कहा कि अगर देश को सिर्फ राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच किसी एक का चुनाव करना पड़ा तो यह सबसे ज्यादा घातक होगा।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत सरकार ने जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों पर खास काम नहीं किया। इस दौरान न तो रोजगार में बढ़ोतरी हुई, न ही महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकी। लिहाजा चुनावों में वोट मांगने तक का नैतिक अधिकार कांग्रेस सरकार ने खो दिया है।
विज्ञापन


दस सालों के भीतर अगर प्रधानमंत्री देश का भला नहीं कर सकते तो अगले पांच सालों के लिए जनता फिर से उन पर यकीन कैसे करेगी। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि भाजपा के नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए घातक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बयान के जरिए प्रधानमंत्री सिर्फ आधा सच बोल रहे हैं। अगर देश को सिर्फ राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच किसी एक का चुनाव करना पड़ा तो यह सबसे ज्यादा घातक होगा।


संजय सिंह ने कहा कि नेताओं को व्यक्तियों की राजनीति छोड़नी पड़ेगी। देश का भला राहुल बनाम मोदी से नहीं होगा, इसकी जगह हमें जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों की बात करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed